खंडवा। दादाजी की नगरी खंडवा जिले में सेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए समाजसेवी लगातार कार्य करते रहते हैं और मानवता की मिसाल यहां कई बार देखने को मिलती है। जिले से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नाहरमाल में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच एक बार फिर मानवता और सामाजिक सहयोग की ऐसी ही मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आग की इस भयावह घटना में कई गरीब परिवारों के आशियाने पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा घरेलू सामान, बर्तन और आवश्यक वस्तुएं भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं।
🤝 विधायक छाया मोरे ने जाना दर्द, दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन
अग्निकांड की भारी तबाही की सूचना मिलने पर पंधाना विधायक छाया मोरे पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि से पीड़ित परिवार जल्द ही अपने घरों का पुनर्निर्माण कर सकेंगे।
🛍️ समाजसेवियों ने पहुंचाई राहत सामग्री, पीड़ितों ने जताया आभार
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान खंडवा जिले की विभिन्न धर्म, समाज और जातियों से जुड़ी समाजसेवी महिलाओं एवं नागरिकों ने भी राहत सामग्री पहुंचाकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। समाजसेवियों द्वारा प्रदान की गई सहायता से प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में संबल मिला। पीड़ित परिवारों ने कहा कि समाज और जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग ने उन्हें दोबारा जीवन को व्यवस्थित करने का हौसला दिया है। उन्होंने सभी सहयोगियों को दिल से आशीर्वाद देते हुए मानवता की इस भावना की भरपूर सराहना की।
🌟 इन समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
अग्नि पीड़ितों को सहयोग करने वालों में डॉ. पिंकी राठौर, सुधा दुबे, डॉ. भारती पाराशर, संगीता सोनवाने, दीपमाला पाण्डेय, आशा सेंगर, मोनिका शर्मा, शालिनी अग्रवाल, रंजना शर्मा, निहारिका बंसल, रानी गुप्ता, राजमाला आर्य, विनिशा मोटवानी, मालती तिवारी, अनामिका अग्रवाल, वंदना गुप्ता, प्रमिला शर्मा, राखी शुक्ला, अर्चना तिवारी, स्नेहा पटेल, वेदवती पाल, सीमा तिवारी, मनोरमा तिवारी, सीमा भट्ट, अंजनी शुक्ला, सोनिया उपाध्याय, संगीता जैन, आकांक्षा शुक्ला, मनन जैन, मनीष अग्रवाल एवं प्रिंस जिंदल सहित अन्य समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























