मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड में फिल्मों के प्रमोशन अब सिर्फ पोस्टर और ट्रेलर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया की मजेदार नोकझोंक भी इसका बड़ा हिस्सा बन चुकी है। आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) इस समय अपने गानों से ज्यादा कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की इंस्टाग्राम “कोल्ड वॉर” को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘मशूका’ रिलीज हुआ, जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
🎶 गाने की वोटिंग से शुरू हुई मजेदार तकरार, कृति ने कसा तंज
दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म के दो अनरिलीज्ड गानों- ‘मशूका’ और ‘तुझको’ के बीच एक खास लिसनिंग इवेंट में वोटिंग करवाई गई थी। बेहद कम अंतर से ‘मशूका’ जीत गया और पहले रिलीज कर दिया गया। बस यहीं से शुरू हुई सोशल मीडिया पर मजेदार तकरार। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वोटिंग को “रिग्ड” (Rigged) बता दिया, तो कृति ने भी तंज कसते हुए जवाब दिया, “मशूका को पके आम पसंद हैं, खट्टे अंगूर नहीं।”
😲 रश्मिका ने ‘गलती से’ लीक किया अपना गाना, क्या है असली प्लान?
लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब रश्मिका ने अचानक अपने गाने ‘तुझको’ का वीडियो “गलती से” इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया। अब यह सच में कोई गलती थी या फिल्म का स्मार्ट प्रमोशनल प्लान, यह तो वही जानें, लेकिन इतना तय है कि ‘कॉकटेल 2’ ने अपनी रिलीज से पहले ही फैंस का जबरदस्त मनोरंजन करना शुरू कर दिया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन




























