खंडवा। आगामी सिंहस्थ पर्व की व्यापक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खंडवा के जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट स्थित निर्माणाधीन स्नान घाट का निरीक्षण किया।
🛣️ इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यातायात और पार्किंग व्यवस्था का लिया गया जायजा
घाटों के निरीक्षण के साथ ही अधिकारियों द्वारा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग स्थलों का भी गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🛡️ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यातायात पर प्रशासन का विशेष बल
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष रूप से ध्यान देने पर बल दिया गया है, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























