खंडवा। नर्मदा नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदिरा सागर बांध के सामने बने ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर साइड में लगी सुरक्षा जाली तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस भीषण हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
🚘 TRC टनल से टकराकर चकनाचूर हुआ वाहन, चालक की गई जान
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन नीचे गिरने के बाद टीआरसी (TRC) टनल की दीवार से जा टकराया, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मृतक की पहचान अभिषेक (पिता मायाराम), निवासी अंजनिया फाटा के रूप में हुई है।
🚓 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलते ही नर्मदा नगर थाना प्रभारी विकास खिंची पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में बुरी तरह फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए पुनासा अस्पताल भिजवाया।
🔍 तेज रफ्तार मानी जा रही हादसे की वजह, पुलिस कर रही जांच
प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अत्यधिक तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























