खंडवा। रविवार शाम को ओंकारेश्वर के झूला पुल के पास श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो को आधार मानते हुए ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट एवं खंडवा जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की गई है। श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी के इस मामले को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है।
🚫 सुपरवाइजर सहित मंदिर ट्रस्ट के 6 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त
पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंदिर ट्रस्ट के सुपरवाइजर दीपक मालाकार सहित ट्रस्ट के अन्य कर्मचारी अंकित योगी, राहुल चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, शुभम राजपूत और उमाशंकर सिसोदिया को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है।
🚓 दोषियों पर पुलिस कर रही कार्रवाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
एसडीएम ने बताया कि पुलिस थाना मांधाता द्वारा भी घटना के दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत पुलिस कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनके लिए सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























