खंडवा। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री श्रीमती रक्षा ताई खडसे, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व अन्य जनप्रतिनिधि बुरहानपुर जिले के ग्राम बोहरडा पहुंचे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री गणों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निवास पर जाकर उनके अनुज स्वर्गीय विश्वनाथ पाटिल ‘बाडू भाई’ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
🕊️ शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
🥀 स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का माहौल शोकपूर्ण रहा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























