खंडवा। जिले को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से खंडवा स्टेशन को ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन का लाभ मिला है, जो बनारस से पुणे के बीच संचालित होगी। इस नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी और खंडवा स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।
🗓️ बुधवार को होगा ट्रेन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
बुधवार को दोपहर 12:15 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस के खंडवा पहुंचने पर स्टेशन पर प्रथम आगमन के अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रेल सुविधाओं को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार सक्रिय रहे हैं। रेल मंत्री से बार-बार मुलाकात के परिणामस्वरूप कई सौगातें संसदीय क्षेत्र को प्राप्त हुई हैं। कई ट्रेनें जो पहले खंडवा में बिना रुके गुजरती थीं, उनका स्टॉपेज भी सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से सुनिश्चित हुआ है।
🏗️ 350 करोड़ की लागत से आधुनिक बनेगा खंडवा स्टेशन
खंडवा स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर एक बड़ी सफलता भी सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान की गई है। इसके माध्यम से साढ़े 350 करोड़ रुपये की लागत से नया आधुनिक स्टेशन तैयार होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह परियोजना खंडवा को एक विश्वस्तरीय रेलवे हब के रूप में स्थापित करेगी।
🎓 विद्यार्थियों और आम यात्रियों के लिए सुलभ होगी यात्रा
प्रवक्ता सुनील जैन एवं रेल सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि पुणे और बनारस जाने के लिए ट्रेनों की कमी थी। बड़ी संख्या में खंडवा और आसपास के विद्यार्थी वहां पढ़ाई करते हैं, जिन्हें आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। अब अमृत भारत एक्सप्रेस का लाभ प्रतिदिन मिलने से इस समस्या का निदान हो गया है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को और अधिक सुलभ और आरामदायक बनाएगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























