खंडवा। पूरे देश में इन दिनों भाजपा संगठन मजबूती को लेकर ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का आयोजन जिला स्तर पर चल रहा है। प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश पर खंडवा जिले में भी दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत खंडवा में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन शाम 6 बजे राष्ट्रगान के साथ भण्डारिया रोड स्थित मीत परिसर में हुआ।
🗣️ 12 विषयों पर वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन, योग से हुई दूसरे दिन की शुरुआत
पार्टी संगठन में लगातार मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए 12 विषयों पर प्रदेश के अलग-अलग प्रमुख वक्ताओं ने आकर अपने-अपने विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। दूसरे दिन अभ्यास वर्ग में वैचारिक और राजनीतिक विषयों पर मंथन हुआ, जिसकी शुरुआत योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। इसके बाद आयोजित सत्रों में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। वहीं, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने देश के समक्ष मौजूद राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
📖 ‘एकात्म मानव दर्शन’ और ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ पर विशेष व्याख्यान
शिविर के अंतिम चरण में वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे ने ‘एकात्म मानव दर्शन’ और ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ जैसे वैचारिक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पुष्यमित्र भार्गव ने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा की, जबकि सुश्री कविता पाटीदार ने गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। जिले के प्रभारी अंबाराम कराड़ा ने स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और भगवान श्री राम के विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा।
🎯 ‘जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही देश और राज्यों में है हमारी सरकार’
कार्यक्रम का समापन मंत्री विजय शाह की उपस्थिति में हुआ। समापन सत्र के अंतिम वक्ता के रूप में मंत्री विजय शाह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और कहा कि आप सभी जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र के साथ लगभग 20 से भी अधिक प्रांतों में भाजपा समर्थित सरकार मौजूद है। समापन सत्र में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया गया। दूसरे दिन समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने इस शानदार अभ्यास वर्ग के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार पार्टी के सभी कार्यक्रमों को हम सफल बनाते चलें।
👥 शिविर में वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित वर्ग में निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिले के प्रभारी अंबाराम कराड़ा, शिविर के प्रभारी व बड़वानी जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सेवादास पटेल, सुभाष कोठारी, राजेश डोंगरे, हरीश कोटवाले, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर भावना शाह, पूर्व महापौर अणिमा उबेजा, दशरथ कलमे, नरेंद्र सिंह तोमर, वर्ग नियंत्रक धर्मेंद्र बजाज, महामंत्री सूरजपाल सोलंकी, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री चारू लता यादव सहित अमर यादव, त्रिलोक पटेल, गणेश गुरबानी, भारत पटेल, पिंकी राठौर, आशीष राजपूत, प्रियांशु चौरे, तपन डोंगरे, सागर आरतानी, चंदू पचौरी, हिमांशु राज, वीनू जैन, श्रृंगी उपाध्याय, अनूप पटेल, विक्की बावरे, दीप सिंह झाला, पंडित दुर्गेश शर्मा, प्रशांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु जैन, यशदीप चौरे, राजपाल सिंह चौहान, कैलाश पाटीदार, श्याम गंगराड़े, पीयूष शर्मा, अनिल भगत, राजेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, हरीश सेन और लोकेंद्र सिंह गौड़ सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























