खंडवा | राजनीतिक एवं किसान समाचार
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 9 अप्रैल को जिला कलेक्टर कार्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में खंडवा में भी किसानों के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
🧢 नए अंदाज में दिखे जिलाध्यक्ष, जमीन पर बैठकर बनी आंदोलन की रणनीति
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। जिला कार्यकारिणी, मंडलम एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के पश्चात यह प्रथम बैठक कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) में हुई। इस बार की बैठक जमीन पर दरी बिछाकर हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एक नए अंदाज में सिर पर टोपी लगाकर नजर आए। बैठक में सभी नवीन पदाधिकारियों, ब्लॉक व मंडलम अध्यक्षों का परिचय प्राप्त किया गया और पंचायत व वार्ड कांग्रेस के गठन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
🚜 9 अप्रैल को टैगोर पार्क से निकलेगी रैली, गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ने की अपील
बैठक में तय किया गया कि 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को खंडवा जिले के पीड़ित किसान, कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रातः 11:30 बजे टैगोर पार्क (सिविल लाइंस) पर एकत्रित होंगे। वहां से रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन निर्णायक होगा और इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को इस आंदोलन से जोड़ें, ताकि उनकी आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जा सके।
👥 बैठक में इन प्रमुख कांग्रेसजनों ने की शिरकत
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त ग्रामीण एवं शहर के किसानों, कांग्रेसजनों एवं आमजन से उक्त प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। बैठक के अवसर पर धर्मेंद्र सिंह राठौर, कैलाश हरि पटेल, रुपाली बारे, सरोज बघेल, रूपा कास्डे, बसंत पवार, सुरेश पवार, गोविंद बामने, संजय पाटीदार, प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, चंदन राजपूत, मनोज मंडलोई, पवन, दिनेश पवार, शैतान सिंह, दशरथ सिसोटे, अरविंद पानसिर, देवेंद्र सिंह राणावत, राहुल वाघ, जयपाल सिंह पटेल, संजीव पटेल, भारत यादव, जयदीप पाटीदार, सचिन बारे, जयेश पटेल, गिरवर सिंह, डॉ. महेंद्र पटेल, मुकेश भास्करे, रायसिंह दरबार, मनीष चतुर्वेदी, संजय सिंह सोलंकी, नासिर खान, सावन गुर्जर, प्रदीप चौहान, महेश पटेल, राजेश पटेल, राजेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौर ने किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























