खंडवा | अपराध एवं प्रादेशिक समाचार
पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के द्वारा अवैध गोवंश/पशु परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसी के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा महेंद्र तारणेकर एवं डीएसपी (मुख्यालय) खण्डवा अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पंधाना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के नेतृत्व में अवैध पशु परिवहन करने वालों के खिलाफ यह अहम कार्रवाई की गई है।
🚨 मुखबिर की सूचना पर पंधाना-रुस्तमपुर रोड पर एक्शन
दिनांक 15-16 मार्च 2026 की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक आयशर वाहन में भैंसों को ठूंस-ठूंस कर वध करने हेतु भरकर महाराष्ट्र की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पंधाना के सउनि सपन बाजपेई अपने स्टाफ और गवाहों के साथ पंधाना-रुस्तमपुर रोड पर पहुंचे। वहां घेराबंदी कर एक संदिग्ध आयशर वाहन को रोककर चेक किया गया।
🐄 14 गोवंश मुक्त, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
तलाशी के दौरान आयशर वाहन में कुल 14 नग भैंस अत्यंत क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक जाहिद (पिता हारूण, उम्र 32 साल, निवासी खानशावली, खंडवा) एवं उसके साथ वाहन में बैठे व्यक्ति सद्दाम (पिता शेख हबीब, उम्र 30 साल, निवासी इमलीपुरा, खंडवा) को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आयशर वाहन एवं 14 नग भैंस (कीमती लगभग 60,000 रुपये) जप्त कर लिए हैं।
⚖️ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पंधाना में अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 11(घ) और 11(च) पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पशु तस्करी रोकने की इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप देवड़ा, सउनि सपन बाजपेई, आरक्षक 154 अनिल तोमर और आरक्षक 797 राजेंद्र की विशेष भूमिका रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























