खंडवा। पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय, एआरटीओ दीपक मांझी, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार सहित थाना यातायात स्टाफ तथा परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में परिवहन बस चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई।
🔍 सुरक्षा उपकरणों, लाइसेंस और इमरजेंसी विंडो की हुई सघन जांच
अभियान के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच की जा रही है:
बसों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता।
बसों में ओवरलोड सवारी न ले जाई जा रही हो।
इमरजेंसी विंडो सही स्थिति में हो एवं उसके पास सीट न लगाई गई हो।
वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना।
चालक एवं परिचालक द्वारा शराब अथवा अन्य नशे की स्थिति में वाहन संचालन न किया जा रहा हो।
चालक एवं परिचालक का यात्रियों के प्रति व्यवहार मानवीय एवं शालीन हो।
बसों का वैध बीमा होना।
अभियान के अंतर्गत निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया है। बस संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने पर कुल 22 वाहनों के विरुद्ध चालान बनाकर 52,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, इस अभियान में कुल 52 वाहनों के संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 92,500 रुपये शमन (समन) शुल्क वसूल किया गया है।⚖️ 52 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई, वसूला 92,500 रुपये का जुर्माना
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























