खंडवा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महापौर अमृता अमर यादव द्वारा मंगलवार को तापड़िया गार्डन में मिठास का पर्व मकर संक्रांति समारोह धर्म की संस्कृति के अनुरूप उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा तापड़िया गार्डन मकर संक्रांति की थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया था, देश की संस्कृति पर आधारित सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए थे, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव द्वारा आयोजित इस समारोह में हजारों की संख्या में मातृ शक्ति ने उपस्थित होकर एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर एवं तिल के लड्डू खिलाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया,और देश संस्कृति पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें मातृशक्ति मिलन, हल्दी-कुमकुम, लोक भजन, गणगौर नृत्य, पंजाबी नृत्य राजस्थानी नृत्य, महिषासुर, मर्दिनी नर्मदा अष्टक की प्रस्तुती एवं धर्म से जुड़ी प्रश्नावली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए समारोह संयोजक अमृता अमर यादव ने कहा कि मकर संक्रांति भारत में एक प्रमुख त्यौहार है जो 14 जनवरी के आसपास 15 दिनों तक उत्साह उमंग और मिठास के साथ मनाया जाता है, यह सूर्य के उत्तरायण प्रवेश के साथ मनाया जाता है। मातृशक्ति के लिए यह विशेष पर्व है जिसमें बहने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग की रक्षा की करती है, नई दुर्गा शक्ति स्वरुप है, जिस प्रकार दुर्गा माता की आठ भुजाएं होती है उसी के अनुरूप हम नारियों में भी सारी शक्ति समाहित है, महिला मल्टीपरपज है, महापौर अमृता यादव ने कहा कि हम महिलाएं अच्छी मां, बेटी, बहन सास और पत्नी जैसे रूपों का निर्वहन करती हैं। पुरुषों की भांति ही हमारी संख्या भी समतुल्य है और हम गृहस्ती के कार्य के साथ अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्य के माध्यम से भी सेवा कार्य कर सकते हैं।

कहावत है कि एक पुरुष की सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है, इसीलिए महिलाएं आगे हैं जैसे राधा कृष्ण, सीता राम, लक्ष्मी नारायण, अमृता अमर। समाजसेवी सुनील जैन बताया कि मकर संक्रांति के इस आयोजन में महापौर अमृता अमर यादव के संयोजन में संपन्न हुआ। हल्दी-कुमकुम की रस्म के साथ सभी उपस्थित महिलाओं पर महापौर अमृता यादव द्वारा पुष्प वर्षा की गई, कार्यक्रम में 3000 से अधिक मातृशक्ति उपस्थित थी। शहर के प्रत्येक वार्ड में स्थित महिला मंडल की टीम कार्यक्रम में शामिल हुई। अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर अपनी भूमिका निभाई। संक्रांति समारोह का संचालन प्रतिमा अरोड़ा और नमिता जैन ने किया एवं आभार महापौर अमृता अमर यादव ने माना। मकर संक्रांति के इस कार्यक्रम में दशौरे समाज, नरमेदश्वर महिला मंडल, इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स, रिद्दी सिद्धी महिला मंडल, गुर्जर समाज सेवी महिला मंडल, धाकड़ महेश्वरी महिला मंडल, सहजयोग ध्यान केंद्र, गौतम नगर, प्रभु प्रेम पुरम कॉलोनी महिला मंडल सिया राम महिला मंडल, जायसवाल महिला मंडल, महारानी लक्ष्मी बाई महिला मंडल, राजपूत समाज, पंजाब कालोनी, प्रेरणा महिला मंडल पदम कुंड वार्ड, इनरव्हील क्लब, बावीसा समाज, सेनसमाज, पंजाबी समाज, सोनी समाज, राठौर समाज, अग्रवाल समाज, गुरव समाज, रामेश्वर महिला मंडल, सिद्धिविनायक महिला मंडल, महर्षि गौतम कालोनी महिला मंडल, ब्रज महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की बहनें, एक नई उड़ान, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा सिंधी कॉलोनी, सिया राम महिला मंडल, ब्राह्मण समाज, जैन समाज, लायंस क्लब, सेवा भारती विनायक मंडल, लायंस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर शहीद कई समाज एवं सामाजिक महिला मंडल की मातृ शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी। महापौर अमृता अमर यादव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में पिंकी राठौर, स्नेहा पाराशर, रोशनी गोलकर, मीना गिरी, मोनिका बजाज, रक्षा प्रजापति, श्रुति जैन, ज्योति दशोरे, नमिता काले, मोनिका शर्मा, डिंपल शर्मा, अंजलि चौहान, रानी कनाडे शामिल थी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























