खंडवा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर खंडवा आगमन हुआ। उन्होंने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को कड़े निर्देश दिए कि उनके काफिले में केवल अत्यावश्यक वाहन ही चलें।
⛽ ‘अनावश्यक वाहनों से होती है ईंधन की बर्बादी और नागरिकों को असुविधा’
उन्होंने कहा कि अनावश्यक कोई भी वाहन काफिले में न चले। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि अधिक वाहनों के एक साथ चलने से नागरिकों को असुविधा तो होती ही है, साथ ही अधिक वाहनों से ईंधन की भी भारी बर्बादी होती है।
🇮🇳 ‘राष्ट्रहित में ईंधन बचाएं, पीएम मोदी की अपील का करें समर्थन’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वाहनों में ईंधन बचाने संबंधी’ आह्वान का सभी को पालन करना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि अपने वाहनों का राष्ट्रहित में कम से कम और अत्यावश्यक होने पर ही उपयोग करें और ईंधन की बचत करें। प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने नागरिकों का आह्वान किया कि राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस सकारात्मक अपील का समर्थन करें।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























