खालवा। जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग एवं एल एंड टी कंपनी (लार्सन एंड टुब्रो – L&T) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण जनजातीय युवाओं के कौशल विकास एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
🎓 आवल्या में हुआ आयोजन, 10वीं-12वीं और ITI पास युवाओं को मिलेगा मौका
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण एवं विकास केंद्र, आवल्या में किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि वन ग्रामों के ऐसे युवक-युवतियां, जिन्होंने 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण की है तथा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, वे इस प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगे।
💼 ‘युवाओं को व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान देकर आत्मनिर्भर बनाना है लक्ष्य’
मंत्री श्री शाह ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
👥 कार्यक्रम में मौजूद रहे वन विभाग और L&T के वरिष्ठ अधिकारी
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान हरिशंकर मोहता (पीसीसीएफ, भोपाल), वासु कनोजिया (वन संरक्षक, खंडवा), रमेश राठौर (वन मंडलाधिकारी) सहित एल एंड टी कंपनी एवं वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























