खंडवा। ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत चयनित जिले के प्रमुख उत्पादों— प्याज, अरबी और टमाटर के उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग के संबंध में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
🎓 कलेक्टर के निर्देशन और सीवी रमन यूनिवर्सिटी के सहयोग से हुआ आयोजन
ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक आनंद शर्मा ने बताया कि कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण 5 से 9 मई तक सीवी रमन यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को कृषि उत्पादों से जुड़े कई महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए।
📈 नवीन आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को नवीन आजीविका गतिविधियों से जोड़ना है। इसके माध्यम से वे अपने स्थानीय कृषि उत्पादों (जैसे- प्याज, टमाटर, अरबी) की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग कर अधिक आय अर्जित कर सकेंगी और आर्थिक रूप से पूर्णतः आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























