ओंकारेश्वर। आगामी सिंहस्थ पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक (खंडवा) अगम जैन ने ओंकारेश्वर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एकात्म धाम एवं पुलिस बल के रुकने हेतु निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👥 निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर, एसडीओपी (मूंदी) मनोहर गवली, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय एवं मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
🛕 ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंच मार्ग की परखीं व्यवस्थाएं
पुलिस अधीक्षक द्वारा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पहुंच मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैद रहने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
👮♂️ मांधाता थाने का औचक निरीक्षण, खंगाले गए रिकॉर्ड
मंदिर और धाम के निरीक्षण के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने मांधाता थाने का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को चेक किया और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























