खंडवा। ‘मेरा युवा भारत’ केंद्र खंडवा (म. प्र.) को वर्षों बाद सुश्री पल्लवी दुबे के रूप में स्थायी जिला युवा अधिकारी मिली हैं। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे यूपीएससी (UPSC) 2023 बैच की प्रतिभागी हैं, जो ‘प्रतिभा सेतु योजना’ के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित केंद्र खंडवा कार्यालय में पदस्थ हुई हैं। नवनियुक्त जिला युवा अधिकारी का सामाजिक कार्यों के प्रति गहरा लगाव है। उनका समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण निश्चित ही उनके कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।
🚀 युवाओं को मिलेगा सशक्त मंच, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
‘मेरा युवा भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के माध्यम से युवा वर्ग को विविध गतिविधियों से जोड़ना, उनकी सहभागिता को समाज व राष्ट्र के निर्माण में एक महत्वपूर्ण दिशा प्रदान करना, साथ ही युवाओं में निहित क्षमताओं को निखारने व बहुमुखी प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। इसके जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निवासरत युवा शक्ति को धरातल स्तर की समस्याओं का समाधान करने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य शामिल रहेगा।
🎯 संगठन के कार्यक्रमों को गति देना होगी प्रथम प्राथमिकता
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि संगठन के वर्ष पर्यन्त क्रियान्वित होने वाले कार्यक्रमों को युवा व महिला मंडलों के माध्यम से, साथ ही विभिन्न विभागीय सहयोग से करवाना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने का ध्येय जिला युवा अधिकारी में देखा जा सकता है। युवा शक्ति के माध्यम से स्वयंसेवक इकाई को इन कार्यों के प्रति प्रेरित करना आदि जिला युवा अधिकारी के आगामी कार्यों को एक नवीन दिशा प्रदान करने के साथ समाज उत्थान के नए आयामों को प्राप्त करना शामिल रहेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























