अंतरराष्ट्रीय: रविवार का दिन वैश्विक विमानन जगत के लिए बेहद दुखद रहा। फ्रांस और सऊदी अरब में हुई दो अलग-अलग विमान दुर्घटनाओं में कुल 25 लोगों की मौत हो गई। दोनों ही देशों में प्रशासन ने बचाव कार्य पूरा कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
🇫🇷 फ्रांस: स्काईडाइवर्स ले जा रहा एयरक्राफ्ट क्रैश, 11 की मौत
फ्रांस के टॉम्ब्लेन (टॉम्बलेन) शहर में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक सिविलियन एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस विमान में स्काईडाइवर्स का एक दल सवार था।
हताहत: विमान में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पायलट, 5 स्टूडेंट स्काईडाइवर्स और 5 इंस्ट्रक्टर शामिल थे।
प्रशासनिक कार्रवाई: पुलिस ने क्रैश साइट को सील कर दिया है और इमरजेंसी सेवाओं को तैनात किया गया है। संभावित विस्फोट के खतरे को देखते हुए लोगों को इलाके से दूर रहने की हिदायत दी गई है। अभी तक विमान गिरने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सऊदी अरब के रास तनुरा शहर में सऊदी अरामको (Saudi Aramco) का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।🇸🇦 सऊदी अरब: हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 सऊदी नागरिकों की गई जान
हताहत: सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस क्रैश में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और मारे गए सभी व्यक्ति सऊदी नागरिक थे।
जांच का आदेश: सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए एक आधिकारिक जांच समिति का गठन कर दिया गया है। फिलहाल, क्रैश तकनीकी खराबी के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


विदेश




























