खंडवा। डेढ माह पूर्व हुई बड़े भाई की मौत के बाद धूप डालने भोपाल से ट्रेन से खंडवा आ रहे 35 वर्षीय युवक उमेश करोले का हफ्ते भर बाद भी पता नहीं चल सक। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल हबीबगंज रेलवे पुलिस थाने में परिजनों ने दर्ज करवाई है। उक्त जानकारी देते हुए भतीजे कमल करौले डोंगरगांव पुरा कालमुखी ने बताया कि हम लोग पूरा पर रहते हैं, जबकि काका 6 माह पूर्व भोपाल में जाकर बेलदारी का काम करने लगे थे। उनके घर पत्नी 7 वर्ष का लड़का डेढ वर्ष की लड़की है। विगत 13 जनवरी को भोपाल में फूफा जी ने काका जी उमेश करौले को सुबह 8.30 बजे खंडवा आने के लिए रानी कमलावती स्टेशन पर छोड़ा था। परंतु दूसरे रोज भी जब काका डोंगरगांव नहीं पहुंचे, तो हमने भोपाल फोन लगाकर जानकारी ली तो पता चला कि फूफा जी ने उन्हें स्टेशन छोड़ दिया था। तब रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बाद आखिरकार भोपाल हबीबगंज रेलवे स्टेशन के शाहपुरा रेलवे पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उमेश के पास मोबाइल नहीं होने से उनकी सही लोकेशन नहीं मिल पाई है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























