खंडवा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी की अवधारणा खंडवा जिले में साकार हो रही है। पुनासा विकासखंड के ग्राम रिछफल में प्रज्ञा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी मालती मोरे दीदी मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक पुनासा की बैंकिंग करेस्पोंडेंट (Bank Correspondent) के रूप में कार्य कर रही हैं। मालती दीदी बैंकिंग करेस्पोंडेंट के साथ-साथ गांव में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क भी संचालित कर रही हैं।
💻 लैपटॉप के लिए लिया लोन, अब हर महीने हो रही शानदार कमाई
ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक आनंद शर्मा ने बताया कि मालती दीदी को हर माह 15 से 20 हजार रुपए तक की आय हो जाती है। मालती ने बताया कि उन्होंने अपने स्वयं सहायता समूह से लैपटॉप खरीदने के लिए 50 हजार रुपए का ऋण लिया था, जिसे वे समय पर वापस जमा भी कर रही हैं। यह उनके आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का एक बड़ा प्रमाण है।
📈 ग्रामीणों के खोले खाते, कई ऑनलाइन सुविधाओं का दे रहीं लाभ
मालती बताती हैं कि वे अब तक 590 लोगों का बीमा कर चुकी हैं तथा अभी तक कुल 610 ग्रामीणों के व्यक्तिगत खाते खोल चुकी हैं। इसके अलावा वे केवाईसी (KYC), विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन भुगतान, फोटोकॉपी व प्रिंट आउट, आधार कार्ड पंजीयन व प्रिंटिंग, आयुष्मान कार्ड और लेमिनेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। उनके इन प्रयासों से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























