खंडवा। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में संचालित यात्री वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और पीयूसी (PUC) की सघन चेकिंग की गई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
📄 13 यात्री बसों पर कटा चालान, 4 ऑटोरिक्शा किए गए जब्त
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दीपक मांझी ने बताया कि इस चेकिंग कार्रवाई में कुल 52 यात्री बसों को चेक किया गया। इनमें से नियमों का उल्लंघन करने वाली 13 यात्री बसों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे 44,500 रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया। इसके अलावा, चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 4 ऑटोरिक्शा भी जब्त किए गए हैं।
🛑 मांधाता थाने में खड़े कराए गए वाहन, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान जब्त किए गए सभी वाहनों को थाना मांधाता परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है। आरटीओ (RTO) श्री मांझी ने वाहन चालकों और बस संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की औचक चेकिंग कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























