खंडवा। नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी (MIC) सदस्य अनिल वर्मा, विक्की बावरे एवं राजेश यादव, आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, अतिरिक्त आयुक्त सुश्री शिल्पा चौहान तथा एसडीएम हरसूद द्वारा बुधवार को चारखेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया। शहर की पेयजल आपूर्ति को लेकर यह निरीक्षण काफी अहम माना जा रहा है।
⚙️ जल स्तर की समीक्षा कर सुचारू पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा नर्मदा के जल स्तर की स्थिति का गहराई से अवलोकन किया गया तथा मोटर पंपों के संचालन एवं संधारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, जल शोधन (वाटर प्यूरिफिकेशन) कार्य में उपयोग होने वाले एलम एवं ब्लीचिंग पाउडर का हमेशा पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
🕉️ हरिश्चंद्र मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं निगम के आला अधिकारियों द्वारा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया गया। यहां पहुंचकर उन्होंने परिसर की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























