खंडवा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खंडवा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गठित इस 30 सदस्यीय टीम की सूची भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर की अंतिम स्वीकृति के उपरांत पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल द्वारा जारी की गई।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह कार्यकारिणी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा तथा जिला प्रभारी अम्बाराम कराड़ा के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
📋 नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को सौंपे गए अहम दायित्व
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की सहमति से मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप पटेल ने निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं:
उपाध्यक्ष: हरगोविंद मीणा, मिलन जायसवाल, नामदेव पटेल, डॉ. चंद्रकांत गुर्जर एवं धर्मेंद्र प्रजापति।
महामंत्री: राजेश राठौर एवं बलदेव मौर्य।
मंत्री: अर्जुन नायक, नगीन राठौर, दिलीप यादव (गुड्डू बाबा), नंदकिशोर जायसवाल एवं हरीश रिजवानी।
कोषाध्यक्ष: रितेश चौहान।
कार्यालय मंत्री एवं सह-कार्यालय मंत्री: देवा भावसार (कार्यालय मंत्री) एवं अमित सोनी (सह-कार्यालय मंत्री)।
नीति एवं शोध प्रभारी: श्रीमती रानी वर्मा (प्रभारी), अमित मालवीय एवं हरीश चौधरी (सह-प्रभारी)।
मीडिया प्रभारी: अशोक महाजन (प्रभारी) एवं सार्थक वर्मा (सह-प्रभारी)।
प्रशिक्षण प्रभारी: राजा राजपाल (प्रभारी) एवं लालबहादुर सोनी (सह-प्रभारी)।
जनसंपर्क एवं योजना प्रचार-प्रसार: केदार पटेल एवं सखाराम यादव।
आईटी (IT) सेल प्रभारी: अविनाश यादव (प्रभारी) एवं प्रदीप पालीवाल (सह-प्रभारी)।
लाभार्थी प्रमुख: सुनील पाटिल।
सामाजिक संपर्क प्रमुख: सुनील जायसवाल।
‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रभारी: रामसिंह मीणा (प्रभारी) एवं कन्हैया वर्मा (सह-प्रभारी)।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।🤝 बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी नई टीम
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























