खंडवा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो आगामी 5 जून को खंडवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री कानूनगो 5 जून को सुबह 11:30 बजे हरदा से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे जिले के ग्राम खालवा पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3 बजे खालवा से रवाना होकर अपराह्न 4:30 बजे खंडवा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।
📝 मानवाधिकार से जुड़े मामलों की करेंगे विस्तृत समीक्षा
खंडवा प्रवास के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो जिले में मानवाधिकार से संबंधित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय परिस्थितियों का जायजा लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।
🛕 ओंकारेश्वर में रात्रि विश्राम कर उज्जैन के लिए होंगे रवाना
खंडवा में समीक्षा बैठक और अन्य कार्यक्रमों के बाद श्री कानूनगो उसी दिन रात्रि 8:30 बजे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे ओंकारेश्वर में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर से अपने अगले गंतव्य उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























