खंडवा। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपने संगठन को निचले बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। खंडवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी पूरी मुस्तैदी से इस काम में जुट गई है। खुद जिला अध्यक्ष मंडलम स्तर के गांवों तक पहुंचकर सीधे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और उनकी बातों को सुनकर उनका मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं।
🗣️ ‘विपक्ष में हैं, जनता की आवाज उठाना हमारा मुख्य काम’
बीड़ मंडलम के बीड़, कोडिया खेड़ा और मोहद में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की बैठक लेते हुए उत्तम पाल सिंह ने कहा कि, “हम विपक्ष में हैं। हमारा काम है जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना। जिन समस्याओं का समाधान कार्यकर्ता स्तर पर हो सकता है, वह कार्यकर्ता करें। जो मेरे स्तर की हैं, वे मुझ तक पहुंचाएं। हमें हर बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता और हर गांव में ऐसी सक्रिय टीम तैयार करनी है, जो कांग्रेस के लिए रात-दिन काम कर सके।”
🤝 ‘आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना ही हमारा पहला लक्ष्य’
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करना ही हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए। महंगे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, किसानों को अनाज बेचने में परेशानी और युवाओं को रोजगार न मिलना—इन सब वजहों से हर कोई भाजपा की सरकार में परेशान है। जब हम गांव स्तर पर मजबूत होंगे, तभी हमारा विधायक बनेगा और प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।” इस जनसंपर्क और बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष के साथ यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल नायक, मूंदी ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह चौहान, उदय भानू मीना, आयुष चौरे सहित मंडलम स्तर की पूरी टीम मौजूद रही।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























