खंडवा। खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा ब्रह्मगिर अमलपुरा मंडल अंतर्गत ग्राम हापला के बूथ क्रमांक 129 पर ग्रामवासियों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण सुना। महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देशवासियों से रूबरू होते हैं। इसी कड़ी में पूरे जिले में भाजपा संगठन द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
🇮🇳 प्रधानमंत्री मोदी के अभूतपूर्व कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे
भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल देश और देशवासियों के लिए अभूतपूर्व रहा है। जन-जन तक सरकार की योजनाओं और सकारात्मक विचारों को पहुंचाने में ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
🗣️ ‘समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है मन की बात’
ग्राम हापला में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के पश्चात विधायक कंचन तनवे ने उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का बड़ा माध्यम बन गया है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री जी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा कर देश को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
🤝 ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ ही भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजपाल सिंह चौहान, धनसिंह सोलंकी, सरदार सिंह सावनेर, धर्मेंद्र सावनेर, दुर्गेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























