खंडवा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 (3233 G1) के गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल के नेतृत्व में वर्ष 2025-26 में डिस्ट्रिक्ट द्वारा किए गए सेवा व प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप, उन्हें बहुप्रांतीय मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट का सर्वसम्मति से ‘मल्टीपल सेक्रेटरी’ मनोनीत किया गया है।
🌍 राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्लबों का करेंगे नेतृत्व
नारायण बाहेती ने बताया कि अनिल खंडेलवाल वर्ष 2026-27 में राजस्थान की डिस्ट्रिक्ट 3233 की ई 1 व ई 2, मध्य प्रदेश की 3233 जी 1 व जी 2 और छत्तीसगढ़ की 3233 सी का कुशल नेतृत्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से लायंस क्लब और पूरे खंडवा जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।
💐 शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर किया गया भव्य स्वागत
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रीजन-11 श्रेया के रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय, झोन चेयरपर्सन लायन अणिमा उबेजा, लायन प्रेरणा दुबे एवं लायन सीमा जैन, नारायण बाहेती, गुरमीत सिंह उबेजा, राजीव शर्मा, अखिलेश गुप्ता, घनश्याम वाधवा, प्रियंका गुजराती, रणवीर सिंह चावला, ईश्वरलाल मुंदड़ा, जयप्रकाश चौहान, अनिता जैन, अनिल चौधरी, राजेंद्र सोडानी, अनिता शुक्ला व रीजन के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
🎉 कार्यक्रम में दिखा उत्साह और आत्मीयता का माहौल
इस विशेष अवसर पर लायंस क्लब खंडवा एवं लियो क्लब खंडवा द्वारा भी उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गौरव और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने इस मनोनयन को डिस्ट्रिक्ट व मल्टीपल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























