खंडवा। पुलिस अधीक्षक खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी मनोहर सिंह गवली के निर्देशन में थाना मूंदी पुलिस ने आरोपी लवकुश (पिता किशोरी लाल राठौर, उम्र 40 साल, निवासी सनावद) को गिरफ्तार किया है।
🚙 प्रेम प्रसंग के चलते थार से बलेनो को मारी थी टक्कर
16 अप्रैल को मूंदी-सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास प्रेम प्रसंग के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी लवकुश ने जान से मारने की नीयत से अपनी काले रंग की जीप (थार) से बलेनो कार में बैठे 5 लोगों को रॉन्ग साइड जाकर सामने से दो बार जोरदार टक्कर मार दी थी। यह राठौर परिवार ग्राम जलवा से मूंदी तरफ आ रहा था।
💔 जानबूझकर किए गए हादसे में मां-बेटे की हुई थी मौत
इस भीषण टक्कर में कार में सवार सुमन बाई (पति राजेंद्र राठौर, उम्र 58 साल) और उनके बेटे सौरभ (पिता राजेंद्र राठौर, उम्र 28 साल, निवासी जलवा) की दुखद मृत्यु हो गई थी। वहीं, कार में बैठे रविंद्र (उम्र 34 साल), सारिका (उम्र 30 साल) और उनके रिश्तेदार रविंद्र (पिता दिनेश राठौर, उम्र 25 साल, निवासी देशगांव) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
⚖️ हत्या का मामला दर्ज, थार जब्त और आरोपी भेजा गया जेल
मर्ग जांच के आधार पर थाना मूंदी में आरोपी लवकुश राठौर के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला (अपराध क्रमांक 144/26 धारा 103(1), 109(1) बीएनएस) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त जीप (थार) को जब्त कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय खंडवा में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया है।
👮♂️ आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम की अहम भूमिका
हादसे की आड़ में की गई इस हत्या के खुलासे और आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नरवरिया, उप निरीक्षक अरुण पाटिल, सउनि. कैलाश तिवारी, सउनि. पूनम चंद पाटिल, प्र.आर. अखिलेश यादव, प्र.आर. समरपाल सिंह और आरक्षक नरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























