खंडवा | स्थानीय एवं प्रसारण समाचार
5 अप्रैल से आकाशवाणी केंद्रों की उषा कालीन (प्रातःकालीन) सभा 5:53 के स्थान पर 2 मिनट पूर्व 5:51 बजे शुरू की जा रही है। रेडियो श्रोता संजय पंचोलिया ने बताया कि अप्रैल माह से स्थिर बिंदु तालिका में हुए इस परिवर्तन को लेकर आकाशवाणी इंदौर केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाठक व आकाशवाणी खंडवा केंद्र के वरिष्ठ उद्घोषक विद्याधर मूले से विस्तृत चर्चा हुई है।
📻 महानिदेशालय का आदेश: 2 मिनट पहले शुरू हो रहा प्रसारण
अधिकारियों ने बताया कि आकाशवाणी महानिदेशालय के आदेशानुसार आकाशवाणी केंद्रों की प्रातःकालीन सभा 5 बजकर 53 मिनट के स्थान पर अब 5 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ की जा रही है। अब मंगल ध्वनि के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ संस्करण के पूरे छह छंदों का सुमधुर प्रसारण किया जा रहा है।
🎶 ‘राग देश’ पर आधारित है पूरा संस्करण, पं. चंद्रशेखर वाजे ने दी है आवाज
उल्लेखनीय है कि आकाशवाणी के लिए विशेष रूप से शास्त्रीय गायक पंडित चंद्रशेखर वाजे द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण संस्करण ‘राग देश’ पर आधारित 3 मिनट 10 सेकंड का रिकॉर्ड कराया गया है। आकाशवाणी का प्रसारण समय 2 मिनट बढ़ने से अब श्रोताओं को मंगल ध्वनि व ‘वंदे मातरम’ के छह छंद (अंतरे) पूरे सुनने को मिल रहे हैं, जिससे श्रोताओं में भी हर्ष का माहौल है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























