खंडवा | कला एवं सांस्कृतिक समाचार
खंडवा में जनजातीय नृत्य, संगीत एवं शिल्प कलाओं पर केंद्रित तीन दिवसीय “आदिरंग” महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित महोत्सव के दूसरे दिन, शनिवार 21 मार्च को होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है।
✨ केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके होंगे मुख्य अतिथि
आयोजन समिति ने बताया कि 21 मार्च को आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय कार्य विभाग) श्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, इस भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल करेंगे।
💐 इन विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे और मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इन सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनजातीय कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
🎭 महाराष्ट्र, ओडिशा और एमपी के लोक नृत्यों की मचेगी धूम
आदिरंग महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इनमें धार के आनंदी लाल मावेल द्वारा ‘भीली गायन’, भोपाल की स्वागतिका स्वाई द्वारा ‘नर्मदा प्रवाह’ नृत्य-नाटिका और महाराष्ट्र के विष्णु आनंद गवली व साथियों द्वारा ‘सौंगी मुखौटा’ व ‘भवाड़ा नृत्य’ प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही, सागर के मयंक यादव व साथियों द्वारा ‘बरेदी नृत्य’, श्योपुर के रामलखन आदिवासी व साथियों द्वारा सहरिया जनजाति का ‘लहंगी नृत्य’, बड़वाह के संजय महाजन व साथियों द्वारा निमाड़ का प्रसिद्ध ‘गणगौर नृत्य’ और ओडिशा के आलोक रंजन साहू व साथियों द्वारा ‘ढीमसा नृत्य’ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























