खंडवा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के क्रियान्वयन की निगरानी हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इस जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता हैं। इस समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में कचरा प्रबंधन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना है।
👥 महापौर और जनपद अध्यक्ष सहित कई अधिकारी होंगे शामिल
सदस्य के रूप में इस समिति में खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और जनपद पंचायत अध्यक्ष (खंडवा) श्रीमती मीना बाई सोलंकी को शामिल किया गया है। इसके अलावा समिति में आयुक्त नगर निगम खंडवा, जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा के प्राचार्य इसके सदस्य रहेंगे।
📅 हर तीन माह में आयोजित की जाएगी समिति की बैठक
जिला शहरी विकास अभिकरण खंडवा के जिला परियोजना अधिकारी को इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। जारी निर्देशों के तहत, इस समिति की प्रत्येक 3 माह में कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























