खंडवा। निर्वाचित जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के दुख-सुख में शामिल हो और उनकी समस्याओं का निराकरण करे। मंत्री और क्षेत्र के विधायक डॉ. विजय शाह इसी बिंदु पर कार्य करते हुए आदिवासियों के मसीहा के रूप में कार्य कर रहे हैं। विकासखंड खालवा के ग्राम मामाडोह में हुई भीषण आग दुर्घटना में 8 परिवारों के मकान जलकर नष्ट हो गए।
🤝 पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री डॉ. विजय शाह, बंधाया ढांढस
घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्र के विधायक डॉ. कुंवर विजय शाह तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री को अपने बीच देखकर कई महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भावुक हो गए। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि शासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।
🌾 तत्काल राहत सामग्री वितरित, पंचायत कर रही भोजन की व्यवस्था
तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक परिवार को 40 किलो गेहूं, 10 किलो चावल, 1 किलो नमक सहित राशन, कपड़े एवं बिस्तरों की व्यवस्था कराई गई। भोजन की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही है तथा आर्थिक सहायता हेतु आरबीसी (RBC) प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।
🏠 नए घर के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा
इस दौरान डॉ. विजय शाह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिन परिवारों के मकान आग में जल गए हैं, उन्हें नया घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति परिवार की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है; हम और शासन उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं। उजड़े आशियानों को फिर बसाने का संकल्प लेकर डॉ. विजय शाह ने पीड़ित परिवारों को विश्वास दिलाया कि उनके घरों के साथ-साथ उनकी उम्मीदों को भी फिर से खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जनता का दुख ही मेरा दुख है, हर संकट में मैं आपके साथ हूं।”
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























