- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 3, 2024
9 अप्रैल को उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव, शिप्रा नदी के बीच स्टेज बनाने का काम शुरू
उज्जैन । गुड़ी पड़वा, 9 अप्रैल को शिप्रा नदी के राम घाट पर होने वाले शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक पहुंचे। कलेक्टर ने व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा। तेज धूप से बचाव सहित व्यवस्थित बैरिकेड, पेयजल, अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था करने को कहा। आकस्मिक चिकित्सा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। बताया कि महोत्सव अंतर्गत घाट पर पांच लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए पांच ब्लाॅक बनाए हैं। हर ब्लाक में 225 दीप रखे जाएंगे। नदी के बीच स्टेज बनाने का […]
मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ससुराल पहुंचे
जबलपुर। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर अपने ससुराल पहुंचे, मुख्यमंत्री मोहन यादव साथ में थे। जबलपुर की पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी के निवास पर जेपी नड्डा और डॉ. मोहन यादव पहुंचे। पूरे परिवार से मिलकर हालचाल जाना। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, जबलपुर प्रत्याशी आशीष दुबे भी मौजूद रहे। पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह समेत एवं अन्य […]
हाई काेर्ट से बंसल कंस्ट्रक्शन के निदेशकों को मिली जमानत
जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने भोपाल स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों अनिल बंसल व कुणाल बंसल की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी करते हुए सशर्त जमानत का लाभ दे दिया। इसके तहत बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकते। साथ ही जांच एजेंसी व अदालत को सहयोग करना होगा। मामला भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को 20 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप से जुड़ा है। दो निदेशकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था दरअसल, सड़क निर्माण का ठेका पाने के लिए एनएचएआइ अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में […]
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उज्जैन पहुंचे, सीएम के साथ किए महाकाल के दर्शन
इंदौर/उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को इंदौर-उज्जैन प्रवास पर हैं। दोपहर करीब 11 बजे इंदौर पहुंचकर जेपी नड्डा उज्जैन के सर्किट हाउस पर पहुंचे। वे यहां यहां से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। नड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भगवान महाकाल के दर्शन और पूजा की। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद था। वे करीब 30 मिनट तक महाकाल मंदिर में रहे। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन उपरांत नड्डा परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे और महंत विनीत गिरी का आशीर्वाद लिया। नड्डा का विमानतल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में स्वागत […]
रतलाम के जावरा में एमडी मादक पदार्थ के साथ 9 आरोपित गिरफ्तार
रतलाम/जावरा। मादक पदार्थों की तस्करी करने तथा खरीदने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने एमडी मादक पदार्थ के साथ 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 125 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने बुधवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसके तहत तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबीर से सूचना मिली थी कि जावरा नगर स्थित उप जेल के […]
आपका बच्चा भी खाता है कैंडी तो हो जाएं सावधान, ठंडाई के नाम पर खुलेआम में बिक रही है मीठी बीमारी
पेटलावद। अगर आपका बच्चा भी गली-मोहल्लों में एक रुपये में बिकने वाली कैंडी आइसक्रीम का सेवन कर रहा है तो संभल जाइए। रासायनिक रंगों से बनी तरल कैंडी किस तरह दुकानों में आ रही है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका सेवन बच्चे की सेहत बिगाड़ देगा। बाजार में सस्ते सामानों का थोक और फुटकर का यह कारोबार जमकर चल रहा है। ठंडाई के नाम पर खुलेआम बिक रही इस बीमारी की तरफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। गर्मी शुरू होते ही मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में मिलने वाली कैंडी की बिक्री तेज हो […]
लोकसभा चुनाव से पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे 2019 का चुनाव
एजेंसी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जाने-माने बॉक्सर विजेंदर सिंह थोड़ी देर में भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विजेंदर को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राहुल गांधी के करीबी थे विजेंदर विजेंदर सिंह को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। यहां तक कि मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा था। […]
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पांच विधायकों के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के घर, बंद कमरे में की चर्चा…
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के घर पांच विधायकों को लेकर पहुंचे ,आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बिखरते कुनबे को एकजुट करने में जुट गए हैं। दीपक के बेटे अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हो चुके हैं इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पांच विधायकों को लेकर दीपक सक्सेना से मिलने के लिए पहुंचे दीपक सक्सेना कमलनाथ के कट्टर समर्थक रहे हैं और 2018 में उन्होंने कमलनाथ के लिए विधानसभा सीट भी छोड़ दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपक सक्सेना के घर पहुंचकर बंद कमरे में उनके साथ चर्चा की है। आपको बता दें की दीपक […]
कांग्रेस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीखा हमला, कहा- जब चुनाव हार जाती है तभी वह ईवीएम पर संदेह जताती है
नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सबसे पुराना दल केवल तभी ईवीएम का मुद्दा उठाता है जब वह चुनावी मुकाबला हार जाता है। सिंह ने सवाल किया कि अतीत में जब कांग्रेस ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की शुरुआत की, तब सिंह ने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सिंह ने कहा कि वह 400 लोगों से नामांकन करवाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव मतपत्रों के जरिए हो। […]
दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग, भगदड़ में दो लोगों की मौत…
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में टोल प्लाजा पर बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के दौरान कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में कुएं में गिरने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि घटना मंगलवार रात की है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना चिरूला थाना क्षेत्र की है। फायरिंग के बाद कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे दो […]
पर दोस्तों के साथ मजाक करने के लिए किया सुसाइड का नाटक, सच में लग गई फांसी
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को अप्रैल फूल डे पर अपने दोस्त के साथ प्रैंक करने की कोशिश में 11वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। सोमवार को अप्रैल फूल डे पर अपने दोस्तों के साथ मजाक करने के लिए, छात्र अपने दोस्त के साथ वीडियो चैट के दौरान एक स्टूल पर खड़ा हो गया और आत्महत्या करके मरने का नाटक किया। गले में रस्सी डालकर और स्टूल पर खड़ा होकर छात्र अपने दोस्त को धोखा देने के लिए उससे फर्जी आत्महत्या के बारे में चर्चा कर रहा था। इसी दौरान स्टूल फिसल गया, जिससे उसकी […]
इंदौर में टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम, आग बुझाने का प्रयास जारी…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक टायर गोदाम में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना भवरकुआं थाना क्षेत्र की है। आपको बता दें भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर में टायर गोदाम में यह आग लगी है। यहां पर आसपास बने घरों के लोग भी घरों से बाहर निकल गए हैं। फिलहाल दमकल की टीम आग पर […]
कोटा से लापता हुई शिवपुरी की छात्रा इंदौर में मिली, रची थी खुद के किडनैप की चौंकाने वाली कहानी….
इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी बनाने वाली छात्रा को बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि छात्रा ने एक युवक मित्र के साथ कमरा किराए पर दो दिन पहले लिया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच को मुखबीर से सूचना मिली, क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और छात्रा और उसके मित्र को खुड़ेल थाना क्षेत्र में आने वाले गांव से पकड़ा है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती कॉलोनी में रहने के लिए आए हैं जो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इसके बाद क्राइम […]
रांची में बदमाशों का तांडव, SSB जवान की पत्नी को गोलियों से भूना, पिता ने दामाद पर लगाए आरोप
झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एसएसबी जवान की पत्नी की दिन-दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है. वह स्कूटी से जा रही थी, इस दौरान रास्ते में उसे अपराधियों ने घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया. वहीं परिवार वालों का आरोप है कि महिला की हत्या उसी के पति यानि एसएसबी जवान ने ही कराई है. मृतका के पति का किसी के साथ अफेयर चल रहा था. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. मृतक […]
कौन है राजीव नयन? UP सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में अरेस्ट, नोएडा में छिपा था
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है. राजीव मिश्रा पेपर लीक मामले में फरार चल रहा था. उसे नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार किया गया है. STF ने इस मामले में 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी. पेपर लीक होने की वजह से इन्हें निरस्त कर दिया था. यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यूपी […]


शेयर करें







