- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 9, 2024
आंबेडकर प्रतिमा से चश्मा हटाकर लगाया था काला पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर। एक दिन पूर्व बदनावर मार्ग संगम चौराहा स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की पीतल की प्रतिमा पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चश्मा हटाकर उनके मुंह पर काला पदार्थ लगा दिया गया था। इस संबंध में वीडियो फुटेज और अन्य चश्मदीदों के आधार पर पुलिस ने एक युवक निलेश पुत्र संजय गोसर ठक्कर बापा कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह बहकी बातें कर पुलिस से उलझ रहा था। वह पुलिस की गिरफ्त से भाग भी निकला था, मगर पुलिस ने मोटरसाइकिल से पीछा कर काबू में किया। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व संगम चौराहा स्थित […]
मिशनरी स्कूल मर्जी से तय करते हैं सिलेबस, कक्षा एक-किताबें अनेक, संगम बुक डिपो, न्यू राधिका बुक पैलेस पर कार्रवाई
जबलपुर। जबलपुर समेत महाकौशल में फैले मिशनरी स्कूल में कापी-किताबों के कमीशन का करोड़ों के खेल चल रहा है। फिर बात सेंट अलायसिंस स्कूल की हो या फिर क्राइस चर्च की। इन स्कूलों में किताबें लगाने से लेकर बदलने में स्कूल संचालक अपनी मर्जी से तय करते हैं। न तो अभिभावकों से सहमति लेने की जरूरत समझी जाती है और न ही शिक्षा विभाग इसमें कोई रुचि दिखाता है। दरअसल यह बात जिला प्रशासन के पास पहुंची अभिभावकों की शिकायतों में सामने आई हैं। इस संबंध में अभिभावकों ने बताया कि शहर में एक ही स्कूल की जितनी शाखा है, उनमें […]
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार
धरमपुरी। पुलिस ने 11 दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में सफलता हासिल करते हुए सोमवार को पर्दाफाश किया। एसडीओपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी ने हत्या की थी। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार दोपहर को पुलिस थाना में एसडीओपी अंकित सोनी ने प्रेस वार्ता कर गत 28 मार्च को हुए अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया। मात्र 11 दिन के अंतराल में पुलिस ने उक्त मामले का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता अर्जित की। एसपी मनोज कुमार सिंह व एएसपी डा. इंद्रजीत वाकलवार द्वारा एसडीओपी मनावर को मामले को लेकर आवश्यक निर्देश दिए […]
24 पिस्टल के साथ हरियाणा व पंजाब के बदमाश गिरफ्तार
खरगोन। अवैध हथियारों का गढ़ बन चुके सिगनुर सहित जिले के अन्य गांवों में बसे सिगलीगर परिवारों को हथियार निर्माण छोड़ मुख्य धारा से जोड़ने के पुलिस और प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। शायद यही कारण है कि लोकसभा चुनावों के बीच भी भारी मात्रा में न केवल हथियार निर्माण किए जा रहे है। बल्कि बेचे भी जा रहे है। ऐसे ही एक बड़े सौदे का पुलिस ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है। हरियाणा और पंजाब से जिले में अवैध हथियार खरीदने आए बदमाशों को सिगनुर में सिकलीगर युवक से सौदा करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया […]
अमित शाह ने असम में की चुनावी जनसभा, बोले- मोदी राज में चीन नहीं ले सका एक इंच भी जमीन
लखीमपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय चीन के आक्रमण के दौरान असम को अकेला छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन एक इंच भी जमीन भारत की नहीं ले सका। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको 19 अप्रैल को फैसला करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा। कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधान मंत्री कौन होगा। आपके पास दो विकल्प हैं। एक है राहुल गांधी के […]
सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत ,14 घायल..
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने के लिए श्रद्धालु बरमान जा रहे थे। सूचना पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना सागर – नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित देवरी के पास हुई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और ऑटो में फंसे […]
पिता ही निकला बेटे का कातिल, 3 महीने बाद पुलिस ने गड्ढे से बरामद किया शव
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना में पिता ने अपने ही बेटे को मामूली बात पर मौत की नीद सुला दिया। पुलिस जांच के बाद पता चला कि नाबालिग पिता से मोबाइल की जिद कर रहा था आरोपी ने गुस्से में आकर लाठी से उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी लाश को रिश्तेदारों के साथ मिलकर दफना दिया। इसके बाद मृतक को उसके बड़े भाई ने हर जगह तलाशा तो वह नहीं मिला। आखिर में पुलिस से शिकायत की और जांच में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना […]
मुरैना से कांग्रेस को एक और झटका, सुमावली से पूर्व विधायक ने CM की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुरैना जिले के सबलगढ़ पहुंचते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा झटका है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा से विधायक रहे अजब सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह बीजेपी में शामिल हो गए है। सीएम मोहन यादव ने पूर्व विधायक को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि विधायक अजब सिंह कुशवाह कांग्रेस से टिकट कटने से नाराज थे और उन्होंने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में सभी 6 सीटें हरवाने की धमकी दी थी। बाद में कांग्रेस ने सुमावली के प्रत्याशी […]
खरगोन में पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो बाहरी लोगों को पकड़ा, 24 पिस्तौल, दो मैगजीन जब्त
नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने सोमवार को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पंजाब और हरियाणा के रहने वाले दो लोगों को पकड़कर उनके पास से 24 देसी पिस्तौल और दो मैगजीन जब्त की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शस्त्र और उसके साजो-सामान की कीमत पांच लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मराज मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि पंजाब के बठिंडा के रहने वाले गुरमीत सिंह और हरियाणा के हिसार के रहने वाले विक्रम जाट को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों खरगोन जिले के […]
किसान ने खेतों मे उगा रखी थी गांजे की फसल, पुलिस ने छापेमारी में पकड़े 75 लाख के पौधे
खरगोन: महाराष्ट्र सीमा से लगे हेलापड़ाव पुलिस चौकी पुलिस ने गांजे की खेती की बड़ी खेप बरामद की। यहां बेखौफ किसान ने अपने खेत में गांजे की फसल उगा रखी थी। पुलिस ने दो अलग- अलग खेतों से करीब 75 लाख रुपए मूल्य के 58 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद किए है। पुलिस का मानना है कि यह उपज महाराष्ट्र में बेची जानी थी। पुलिस इस नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। एसपी धर्मराज मीना ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुदुर वनांचल महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव हरणकुंडिया में मुखबिर की सूचना पर पुलिस […]
दिग्विजय और कमलनाथ पर भड़की इमरती देवी, बोली- उनकी भाषा अच्छी होती तो मैं कांग्रेस छोड़कर न आती
ग्वालियर: मुख्यमंत्री मोहन यादव के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर दिए बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि CM मोहन यादव ने जो कहा है सही कहा। यदि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के शब्द अच्छे होते, अगर उनकी भाषा अच्छी होती, अच्छे उनके काम होते तो हम क्यों कांग्रेस छोड़कर आते। वही मोहन कैबिनेट के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी सीएम के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। दरअसल CM डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में कमलनाथ […]
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन माता तुलजा भवानी और माता चामुंडा के दरबार में भक्तों की उमड़ी भीड़
देवास : देवास में स्थित प्रसिद्ध माता तुलजा भवानी और माता चामुंडा की टेकरी पर चैत्र नवरात्र वर्ष प्रतिपदा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में माता के दर्शनों के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचे और माता तुलजा और माता चामुंडा के दर्शन किए। माता तुलजा भवानी और माता चामुंडा का प्रसिद्ध स्थान माता का रक्त पीठ भी कहा जाता है। यहां पर भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और यह मान्यता है कि मनोकामनाएं मां अवश्य पूरी करती है। यहां के मुख्य पुजारी के अनुसार आज से घट स्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्र का पर्व शुरू हुआ है, […]
रायसेन में पुलिया से गिरी SUV, दो लोगों की मौत, चार घायल
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार को सुबह एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) के पुलिया से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर स्थित सागर-भोपाल रोड पर बेगमगंज के पास हुई। वाहन छतरपुर से भोपाल जा रहा था। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब चार बजे एसयूवी 12 फुट गहरी पुलिया में गिर गई। दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से […]
ऑपरेशन से चली गई 8 मरीजों की आंख की रोशनी, चोइथराम नेत्रालय में जांच के लिए पहुंची टीम
इंदौर: इंदौर के चोइथराम नेत्रालय में ऑपरेशन के दौरान कई मरीजों की आंख की रोशनी जाने से हड़कंप मच गया। सवाल उठने के बाद प्रशासन द्वारा गठित जांच दल सोमवार को चोइथराम नेत्रालय पहुंचा। इस दौरान टीम ने ओ टी सहित मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड देखा, टीम के सदस्यों ने सभी मरीजों की आंखों की भी जांच की।\ अधिकारियों के मुताबिक़ जिन 8 मरीजों की आंख की रोशनी प्रभावित हुई थी उनमें से अधिकांश लोगों की स्थिति में सुधार है कई लोगों की आंख की रोशनी अब लौटने लगी है। कुछ मरीजों को जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन […]
इंदौर में मनाया गया गुड़ी पड़वा का पर्व, राजबाड़ा पर सामूहिक रूप से सूर्य को दिया गया अर्ध्य
इंदौर : इंदौर में गुड़ी पड़वा के मौके पर अलग-अलग स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदौर में सूर्योदय के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इस आयोजन में ना सिर्फ सूर्य को अर्घ्य दिया गया, बल्कि शास्त्रीय गायन का आयोजन भी किया गया। गुड़ी पड़वा का मुख्य आयोजन राजबाड़ा पर किया गया। इसमें शहर के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी और महापौर, पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही सैकड़ों लोगों ने पहले गुड़ी बांधी और उसके बाद उगते सूर्य को अर्घ दिया। हिन्दू […]


शेयर करें







