खंडवा। खंडवा में समाज के बच्चों में धर्म और संस्कृति के संस्कारों के बीजारोपण के साथ धर्म की प्रभावना हेतु आध्यात्मिक सत्पुरुष श्री कानजी स्वामी के मंगल प्रभाव से बाल संस्कार शिविर का सात दिवसीय आयोजन कलश शुद्धि, मंदिर जी से श्रीजी का मंगल विहार एवं ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। गुरुवार को प्रथम दिन सुबह 7 बजे शोभायात्रा निकाली गई। 9 बजे श्री चौसठ ऋद्धि मंडल विधान का उद्घाटन नरेंद्र जैन परिवार (सनावद) द्वारा मंत्रों के साथ किया गया। मंडल विधान पर मुख्य कलश एवं पांच जिनवाणी एवं चार सह कलश विराजमान किए गए।
✨ डॉ. विवेक जी के मार्मिक प्रवचन, ‘अब चिंतन और मनन का समय है’
सुबह 9.30 बजे से छिंदवाड़ा से पधारे विख्यात प्रवचनकर्ता डॉ. विवेक जी का प्रवचन हुआ। प्रवचन में उन्होंने कहा कि “सुना बहुत, अब मंथन का समय है प्यारे, चिंतन और मनन का समय है प्यारे। अपनी रुचि करने का समय है प्यारे, बस अब ठहर और अपने स्वरूप में ठहर तो जरा प्यारे। सारी उठापटक का कर्ता नहीं है तू प्यारे, तू मात्र ज्ञाता दृष्टा है प्यारे। शरीर से व सूक्ष्म परिणामों से भी तू पृथक है प्यारे। तू क्या चीज है, अपने को देख तो जरा, जब स्वयं को पाएगा फिर और कुछ न आएगा।” उन्होंने इस मार्मिक चर्चा पर प्रकाश डाला।
🎒 बच्चों को बांटी गई धार्मिक किट, स्वागत गीत पर दी प्रस्तुति
प्रवचन के बाद बाल शिविर का उद्घाटन डॉक्टर सुभाष जैन परिवार द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत पर नृत्य भी किया गया एवं पाठशाला में पधारे सभी बच्चों को धार्मिक किट प्रदान की गई। सुनील जैन व प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुमुक्षु महिला मंडल एवं धर्म प्रभावना बहू मंडल द्वारा सहयोग किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने बच्चों को आशीष वचन दिए।
👥 कार्यक्रम में इन गणमान्य लोगों और मातृशक्ति की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में बहू मंडल की महिलाएं वैशाली, राखी, श्वेता, प्रज्ञा, दीपिका, रानी जैन एवं रानी नितिन जैन, पिंकी पंचोलिया, स्वीटी जैन एवं मोक्ष महिला मंडल से मीना जैन, सिंधु बाला जैन, किरण जैन, पदम जैन, सिद्धार्थ जैन एवं समाज के डॉ. दिलीप जैन, डॉक्टर राजीव जैन, डॉक्टर इंद्र कुमार जैन, अजय जैन उपस्थित रहे। अंत में सचिव नितिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























