खंडवा। आदर्श नगर लालचौकी निवासी 81 वर्षीय देहदानी स्व. मेघराज जैन के देवलोकगमन उपरांत उनके पार्थिव शरीर का देहदान समाजसेवा एवं मानवता की मिसाल बन गया। स्व. मेघराज जैन के पुत्र एवं लायंस क्लब सनावद स्नेह के अध्यक्ष लायन रजनीश जैन सहित परिवारजनों अमरीष जैन, तरुण कुमार जैन तथा जैन समाज खंडवा के वीरेंद्र जैन की सहमति से समिति के माध्यम से देहदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
🎖️ पुलिस टीम ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देहदानी व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किए जाने की घोषणा के अनुरूप, नोडल अधिकारी सूबेदार जामोद के निर्देशन में पुलिस विभाग की टीम द्वारा लायंस भवन खंडवा में स्व. मेघराज जैन के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
🤝 देहदान प्रक्रिया में इनका रहा विशेष सहयोग, संपन्न हुआ 24वां देहदान
देहदान की संपूर्ण प्रक्रिया में लायंस नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले, सुनील जैन, अनिल बाहेती, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, डॉ. राधेश्याम पटेल, गांधी प्रसाद गदले, घनश्याम वाधवा, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता, लियो सुमित परिहार, अर्पित बाहेती और अपूर्व उपाध्याय सहित लायंस क्लब खंडवा, सक्षम संस्था, महर्षि दधीचि देहदान समिति एवं लियो क्लब खंडवा के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात स्व. मेघराज जैन की अंतिम यात्रा निज निवास से मेडिकल कॉलेज खंडवा के लिए रवाना हुई। नेत्रदान एवं देहदान के प्रति सतत जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप समिति के सहयोग से यह 24वां देहदान संपन्न हुआ।
⚕️ ‘चिकित्सकों ने मृत देह को बताया मेडिकल विद्यार्थियों का प्रथम गुरु’
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डीन डॉ. संजय दादू, डॉ. विनीत गोहिया, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. बुद्धदेव घोष एवं डॉ. नितिन नाईक सहित चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में चिकित्सकों ने मृत देह को मेडिकल विद्यार्थियों का ‘प्रथम गुरु’ बताते हुए देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समिति एवं परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अंत में समिति के अनिल बाहेती ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों, पुलिस विभाग एवं सभी सहयोगी संस्थाओं और सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























