खालवा, खंडवा। विकासखंड खालवा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत मोबिलाइजरों को बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। मोबिलाइजरों का कहना है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है, जबकि वेतन भुगतान की राशि जनपद स्तर पर आ चुकी है। जानकारी के अनुसार खालवा जनपद में मोबिलाइजरों को त्रैमासिक वेतन भुगतान की व्यवस्था है। इसके बावजूद निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कई मोबिलाइजरों ने बताया कि वेतन न मिलने से घर-परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। रतिलाल कनासे, सीईओ जनपद पंचायत खालवा ने बताया कि आवंटन संबंधित पत्र जिले से प्राप्त नहीं होने के कारण वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है। हमारे द्वारा बिल बनाकर रख लिए गए हैं। जिले से पत्र प्राप्त होते ही मोबिलाइजरों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























