खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर से खंडवा अपने निजी वाहन से न आकर महानगरी एक्सप्रेस से सुबह खंडवा पहुंचे। यहाँ पहुंचकर उन्होंने ‘तीन पुलिया रेलवे ओवरब्रिज’ के चल रहे निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया और जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं रेल अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
🚧 ‘तेजी से हो ब्रिज का काम, रेलवे सुरक्षा का रखें पूरा ध्यान’
खंडवा सांसद तीन पुलिया की तरफ बन रहे रेल ओवरब्रिज को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तीन पुलिया रेल ओवरब्रिज से आवागमन की सुविधा खंडवा क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द प्राप्त हो, इसके लिए उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने रेलवे की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखने को कहा है, ताकि रेलवे के परिचालन में कोई समस्या न आए और किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।
🛣️ नवरात्रि-दीपावली तक शुरू होगा आवागमन, सर्विस रोड को भी मिली मंजूरी
सांसद ने बताया कि उनके पूरे प्रयास रहेंगे कि आगामी नवरात्रि और दीपावली त्योहारों के बीच इस ब्रिज से आवागमन शुरू करवा दिया जाए। साथ ही सांसद ने यह भी बताया कि पुलिस लाइन चौराहे की तरफ सर्विस रोड के लिए पुलिस विभाग की अनुमति मिल गई है। अब जल्द ही यहाँ सर्विस रोड का निर्माण शुरू किया जाएगा, जिससे यातायात और अधिक सुगम हो सकेगा।
👥 निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के मौके पर एसडीओ (सेतु निगम) विनोद बरकने, निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर कमलेश गोस्वामी, स्टेशन मैनेजर जी.एल. मीणा, मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी, प्रवक्ता सुनील जैन, प्रदीप यादव, चंद्रेश पचौरी, अनूप पटेल, तपन डोंगरे, अनिल भगत, गन्नू गुरुबाणी, बलदेव मौर्य, विशाल छाबड़ा और महेश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























