खंडवा। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात माँ सरस्वती की वंदना और प्रार्थना की गई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, भाषण और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के आचार्य अभिषेक पाल ने भी ओजस्वी देशभक्ति उद्बोधन दिया।
संस्कारों के ज्ञान पर जोर: मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने भैया-बहिनों से विचार साझा करते हुए कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आप सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययन कर रहे हैं, क्योंकि यहाँ ज्ञान के साथ-साथ ऐसे संस्कार दिए जाते हैं जो पूरे जीवन काम आते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल और विद्यालय समिति के व्यवस्थापक रविन्द्र बंसल ने भी अपने संबोधन में राष्ट्रभक्ति और गौरवशाली गणतंत्र पर विचार साझा किए।
हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन: विद्यालय की प्रचार प्रमुख अंकिता खेड़े ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भैया-बहिनों द्वारा निर्मित हस्तलिखित हस्तशिल्प पत्रिका का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर, प्रधानाचार्य दिलीप सपकाले, राधेश्याम चौहान सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























