खंडवा। श्री जगवल्लभ पार्श्वनाथ तीर्थधाम जैन श्वेतांबर मंदिर का 114वां ध्वजारोहण बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 114वें ध्वजारोहण का लाभ भरत रायचंद नागड़ा परिवार ने लिया।
🙏 सत्तरभेदी पूजा के बाद शुभ मुहूर्त में फहराई गई पताका
बुधवार सुबह 9 बजे सत्तरभेदी पूजा की गई और इसके बाद शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के तत्पश्चात आरती, मंगल दीवा एवं शांतिकलश किया गया।
👥 ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद रहे ये गणमान्य और समाजजन
श्वेतांबर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड और हेमंत जैन ने बताया कि इस अवसर पर हिरेन जैन, संजय जैन, जय नागड़ा, हेमंत जैन, विजय जैन, नवीश जैन, निलेश मोता, मेघराज जैन, हितेंद्र बोथरा, डॉ. दीपक जैन और शीतल चोरड़िया उपस्थित थे। वहीं महिलाओं में जयश्री नागड़ा, यामिनी नागड़ा, मनीषा जैन, सरोज जैन, शीतल टोलिया, रानी बोथरा, हीना नागड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
🎶 विधिकार समकित भाई ने कराई विधि, हुई संगीतमय प्रस्तुति
इस पावन महोत्सव के दौरान विधिकार समकित भाई (मुंबई) ने विधिवत ध्वजारोहण संपन्न कराया। इसके साथ ही संगीतकार रंजीतभाई राठौर (उज्जैन) ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर पूरे कार्यक्रम को और भी भक्तिमय बना दिया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























