खंडवा। इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिक मास आ रहा है और भगवत भक्ति के इस पावन पुरुषोत्तम मास में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति, खंडवा द्वारा भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर समूचे खंडवा शहर में धर्म और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
📖 कृष्ण प्रिया दीदी के मुखारविंद से ‘नानी बाई रो मायरो’
इसके अंतर्गत वृंदावन की पूज्य देवी कृष्ण प्रिया दीदी के मुखारविंद से 18 से 22 मई तक ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का भव्य आयोजन श्रीगणेश गौशाला परिसर में किया जा रहा है। समिति के आशीष चटकेले ने बताया कि पूज्य दीदी के मुखारविंद से यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
⛺ ग्रीष्मकाल को देखते हुए भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
कथा श्रवण के लिए आने वाले भक्तगणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ग्रीष्मकाल को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति द्वारा निरंतर यह प्रयास किए जा रहे हैं कि अधिक से अधिक नगरजन इस पुनीत आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























