खंडवा। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (खंडवा) अगम जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में एफएसएल (FSL) व फिंगरप्रिंट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
🧰 विवेचना अधिकारियों को बांटी गई ‘विवेचना किट’
जिसमें एफएसएल व फिंगरप्रिंट प्रभारी गणेश पाटीदार द्वारा समस्त थानों व चौकियों से आए विवेचना अधिकारियों को एफएसएल व फिंगरप्रिंट का प्रशिक्षण प्रदान कर ‘विवेचना किट’ का वितरण किया गया।
🔍 क्राइम सीन सुरक्षित करने और साक्ष्य जुटाने के सिखाए गुर
प्रशिक्षण में बताया गया कि घटनास्थल को कैसे सुरक्षित करें, घटनास्थल से कैसे साक्ष्य संकलन करें, साथ ही जघन्य अपराधों में विवेचना किट का उपयोग कैसे करें व नए कानूनों के तहत कैसे फोटो व वीडियोग्राफी करें (जिससे विवेचना और सुदृढ़ तरीके से हो सके), इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
👥 प्रशिक्षण शिविर में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में सहयोगी एफएसएल से आरक्षक चंदन यादव, आरक्षक शुभम, फिंगरप्रिंट से आरक्षक अजय व फोटोग्राफर प्रधान आरक्षक कैलाश तथा आरक्षक करण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























