खंडवा/ओंकारेश्वर | पर्यावरण एवं सामाजिक समाचार
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गत दिवस तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित कर घाट की साफ-सफाई की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड पुनासा के समन्वयक श्री मोहन जाट ने किया। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ-सफाई में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
🌊 ‘जल चौपाल’ लगाकर दिया नर्मदा की स्वच्छता का संदेश
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने बताया कि साफ-सफाई के साथ-साथ इस दौरान घाट पर एक ‘जल चौपाल’ भी आयोजित की गई। इस चौपाल के माध्यम से उपस्थित जनों को जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं मां नर्मदा नदी की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
🤝 नवांकुर संस्था और युवाओं ने किया श्रमदान, ली जल संरक्षण की शपथ
इस स्वच्छता अभियान में नवांकुर संस्था से महावीर मुकाती, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से कुंवर सिंह, तथा परामर्शदाता सचिन मंसारे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों, युवाओं और श्रद्धालुओं को जल संरक्षण करने और नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























